सलमान रुश्दी को मिला पहला ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवॉर्ड’

  • 17 Nov 2023

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक और प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को 14 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में वैक्लेव हैवेल सेंटर द्वारा पहला ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवार्ड’ प्रदान किया गया।

  • यह पुरस्कार चेक गणराज्य के नाटककार और राष्ट्रपति वैक्लेव हैवेल को समर्पित है।
  • वैक्लेव हैवेल चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति थे। इन्हें वर्ष 2003 में भारत सरकार द्वारा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • सलमान रुश्दी ने 'द सैटेनिक वर्सेज' नामक एक किताब लिखी थी, जिसे मुस्लिम ईशनिंदा के रूप में देखते हैं।
  • अक्टूबर 2023 में रुश्दी को जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

सलमान रुश्दी की कुछ प्रमुख पुस्तकें:

  • ग्रिमस (1975)
  • मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981)
  • शेम (1983)
  • द सैटेनिक वर्सेज (1988)
  • द गोल्डन हाउस (2017)
  • क्विचोटे (2019)
  • विक्ट्री सिटी (2023)