पुष्पा भारती को 33वां व्यास सम्मान

  • 12 Dec 2023

प्रख्यात लेखिका पुष्पा भारती को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए 2023 का 33वां व्यास सम्मान देने की घोषणा की गई।

  • इस पुस्तक में पुष्पा भारती ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकारों से संबंधित अविस्मणीय संस्मरणों को रेखांकित किया है।
  • इन साहित्यकारों में माखनलाल चतुर्वेदी, अज्ञेय, महादेवी वर्मा, निराला, राही मासूम रजा, कमलेश्वर एवं कई अन्य शामिल हैं। यह पुस्तक 2016 में प्रकाशित हुई थी।
  • ‘शुभागता’, ‘ढाई आखर प्रेम के’, ‘सरस संवाद’, ‘सफर सुहाने’ आदि भारती की लोकप्रिय किताबें है।
  • संस्मरण, जीवनी और रेखाचित्र की विधाओं में भारती का उल्लेखनीय योगदान है।
  • अपनी सरस, सवेदनशील और अंतर्दृष्टिपूर्ण लेखनी के कारण भारती का कार्य हिन्दी के सामान्य और विशिष्ट सभी प्रकार के पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ।
  • यह पुरस्कार 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस सम्मान में चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया जाता है।
  • यह सम्मान पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक द्वारा हिंदी साहित्य के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।