खान मंत्रालय द्वारा NGDR पोर्टल का शुभारंभ

  • 20 Dec 2023

खान मंत्रालय ने 19 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपोजिटरी (NGDR) पोर्टल लॉन्च किया।

  • एनजीडीआर पूरे देश में भू-स्थानिक जानकारी तक पहुंच प्राप्त करने, उसे साझा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन मंच है।
  • यह भूविज्ञान डेटा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विभिन्न उद्योगों और शिक्षा जगत में हितधारकों को सशक्त बनाया जा सकेगा।
  • एनजीडीआर पहल का नेतृत्व भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लीकेशन एंड जियोइन्फॉर्मेटिक्स (BISAG-N) द्वारा किया गया है।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की स्थापना 1851 में मुख्य रूप से रेलवे के लिए कोयला भंडार खोजने के लिए की गई थी।
  • जीएसआई विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक भू-विज्ञान जानकारी के भंडार के रूप में विकसित हुआ है, साथ-ही इसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति के भू-वैज्ञानिक संगठन का दर्जा भी प्राप्त है।
  • जीएसआई का मुख्य कार्य राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक जानकारी और खनिज संसाधन का मूल्यांकन करना और इसे अद्यतन करना है।
  • जीएसआई का मुख्यालय कोलकाता में है एवं इसके 6 क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में स्थित हैं।
  • भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लीकेशन एंड जियोइन्फॉर्मेटिक्स (BISAG-N) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत एक स्वायत्त वैज्ञानिक सोसायटी है।