सविता लाडेज को न्योहोम पुरस्कार

  • 20 Dec 2023

मुंबई की प्रोफेसर सविता लाडेज को रसायन विज्ञान शिक्षा में योगदान के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (REC) के न्योहोम पुरस्कार का विजेता नामित किया गया है।

  • सविता लाडेज होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में प्रोफेसर हैं।
  • प्रोफेसर लाडेज ने रसायन विज्ञान शिक्षकों को सलाह देने और भारत में रसायन विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
  • न्योहोम पुरस्कार विश्व के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो रासायनिक विज्ञान को आगे बढ़ाने में व्यक्तियों, दलों और संगठनों की उपलब्धियों को मान्यता देता है।
  • यह पुरस्कार रासायनिक विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान एवं नवाचार योगदान को मान्यता देता है।
  • यह पुरस्कार 1968 से 1970 तक रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के अध्यक्ष रहे सर रोनाल्ड न्योहोम के जीवन और कार्य की स्मृति में स्थापित किया गया था।