अल सीसी तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए

  • 20 Dec 2023

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।

  • मिस्र की नेशनल इलेक्शन अथॉरिटी ने 18 दिसंबर, 2023 को बताया कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को चुनाव में 89.6 % मत प्राप्त हुए हैं।
  • अल-सीसी विगत 9 वर्ष से मिस्र के राष्ट्रपति हैं। अब वह अगले 6 वर्ष तक के लिए इस पद पर बने रहेंगे।
  • मिस्त्र में 10-12 दिसंबर, 2023 को संपन्न चुनाव में रिकॉर्ड 66.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह वर्ष 2018 में हुए 41% मतदान से काफी अधिक है।
  • अल-सीसी सेना के पूर्व जनरल रहे हैं। अल-सीसी 2014 में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2018 में चुनाव जीता था।
  • मिस्र में वर्ष 2019 में संविधान संशोधन के जरिये राष्ट्रपति के कार्यकाल को 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया था।