देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट: प्रसादम

  • 09 Jan 2024

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 7 जनवरी, 2024 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट 'प्रसादम' का उद्घाटन किया।

  • कार्यक्रम में 218 करोड़ रुपये लागत की 187 स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
  • 'प्रसादम' पहल का उद्देश्य उज्जैन के पर्यटन आकर्षण को बढ़ाना और इसकी पाक-कला विरासत को संरक्षित करना है।
  • प्रसादम के लोकार्पण से महाकाल लोक के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पोषण से भरपूर आहार प्राप्त होगा।
  • इस फूड स्ट्रीट पर मोटे अनाजों (श्री अन्न) से बने पारंपरिक व्यंजन जैसे राजगिरा, सांवा, कुट्टू, रागी, दाल-बाफले आदि परोसे जाएंगे। यह एक प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र होगा।
  • भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भोजन प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान करेगा।