स्वामित्व योजना : सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार से सम्मानित

  • 09 Jan 2024

पंचायती राज मंत्रालय की ‘स्वामित्व योजना’ (SVAMITVA Scheme) को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में आयोजित लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला।

  • लोक नीति संवाद 3 से 5 जनवरी, 2024 तक इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी (BIPP), हैदराबाद द्वारा आयोजित किया गया।
  • पंचायती राज मंत्रालय ने इनोवेशन सैंडबॉक्स प्रस्तुति में भाग लिया और "स्वामित्व योजना के माध्यम से भूमि प्रबंधन में डिजिटल परिवर्तन पहल" का प्रदर्शन किया।
  • स्वामित्व योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से उन्नत ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों का सीमांकन करके ग्रामीण भारत में संपत्ति सत्यापन के लिए एक आवश्यक समाधान प्रदान करना है।
  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल, 2021 को स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई।
  • स्वामित्व योजना को अक्टूबर 2023 में इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित ई-गवर्नेंस 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में "नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकी का उपयोग" श्रेणी में प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • स्वामित्व योजना को अगस्त 2023 में गोवा में आयोजित डिजिटेक कॉन्क्लेव 2023 में "डिजिटल परिवर्तन के लिए ई-गवर्नेंस में प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग" श्रेणी के लिए स्वर्ण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।