5 लोक सभा सांसद ‘संसद रत्न’ पुरस्कार हेतु चयनित

  • 09 Jan 2024

7 जनवरी, 2024 को ‘संसद रत्न’ से सम्मानित किए जाने वाले 5 सांसदों और ‘संसद महारत्न’ से सम्मानित 4 सांसदों के नामों की घोषणा की गई। इन सांसदों को यह पुरस्कार 17 फरवरी, 2024 को प्रदान किया जाएगा।

  • चेन्नई स्थित गैर-लाभकारी धर्मार्थ न्यास प्राइम पॉइंट फाउंडेशन' ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कहने पर इस सम्मान की शुरुआत की थी।
  • संसद रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को, जबकि संसद महारत्न पुरस्कार लोक सभा के कार्यकाल के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता के लिए 5 वर्ष में एक बार प्रदान किए जाते हैं।
  • समिति ने 5 सांसदों को 17वीं लोक सभा के लिए संसद महारत्न पुरस्कार हेतु चुना है।
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली ज्यूरी ने इन सांसदों का चयन किया है। ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एस. कृष्णमूर्ति भी शामिल थे।

संसद रत्न पुरस्कार

नाम

पार्टी

सुकांत मजूमदार

भाजपा

श्रीकांत एकनाथ शिंदे

शिवसेना

सुधीर गुप्ता

भाजपा

रामसिंग कोल्हे

एनसीपी

कुलदीप राय शर्मा

कांग्रेस


संसद महारत्न पुरस्कार

सांसद

पार्टी

एन के प्रेमचंद्रन

आरएसपी

अधीर रंजन चौधरी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

विद्युत बरन महतो

भाजपा

हीना विजयकुमार गावित

भाजपा