शील वर्धन, यूपीएससी के नए सदस्य के रूप में नियुक्त

  • 13 Jan 2024

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पूर्व महानिदेशक शील वर्धन सिंह को 11 जनवरी, 2024 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

  • शील वर्धन सिंह नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक सीआईएसएफ के महानिदेशक रहे थे।
  • शील वर्धन सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं।
  • इससे पहले उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल डीजी की जिम्मेदारी संभाली थी।
  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में एक अध्यक्ष और अन्य सदस्य होते हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  • डॉ. मनोज सोनी यूपीएससी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
  • यूपीएससी भारत के संविधान के अनुच्छेद 315-323 भाग XIV अध्याय II के तहत स्थापित एक संवैधानिक निकाय है।
  • यूपीएससी भारत सरकार द्वारा अधिसूचित परीक्षा के नियमों के अनुसार विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है।