भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल: अटल सेतु

  • 13 Jan 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई में 12 जनवरी, 2024 को अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।

  • लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, अटल सेतु भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2016 में अटल सेतु की आधारशिला रखी थी।
  • अटल सेतु का उद्देश्य- मुम्बई मेट्रोपोलिटेन क्षेत्र विशेषकर मुम्बई, थाने, पालघर और रायगढ में संपर्क सुविधा में सुधार करना है।
  • इस पुल से सिवरी और न्हावा शेवा के बीच यात्रा समय 2 घंटे से घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगा।
  • इससे मुम्बई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत के शेष हिस्सों का रास्ता भी छोटा हो जाएगा।
  • 21.8 किलोमीटर लंबे 6 लेन वाले इस ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक (MTHL) भी कहा जाता है।
  • पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर है, जबकि 5.5 किलोमीटर का हिस्सा भूमि पर है।