उच्च सदन में उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन

  • 02 Feb 2024

उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 1 फरवरी, 2024 को उच्च सदन में 8 सदस्यों वाले उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया।

  • पुनर्गठित पैनल में 8 सदस्य हैं, जिनमें 4 महिलाएं हैं। इस पैनल के अधिकतर सदस्य विपक्ष से हैं।
  • सभापति और उपसभापति के उपस्थित नहीं होने पर उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन उपसभापति पैनल के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

पैनल के सदस्य

संबंधित राजनीतिक दल

अमी याज्ञनिक

कांग्रेस

मौसम नूर

तृणमूल कांग्रेस

रामिलाबेन बेचरभाई बारा

भाजपा

सीमा द्विवेदी

भाजपा

कनकमेदाला रवींद्र कुमार

तेलुगु देशम पार्टी

प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी

वाईएसआरसीपी

मनोज कुमार झा

राष्ट्रीय जनता दल

लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) डी. पी. वत्स (सेवानिवृत्त)

भारतीय जनता पार्टी