लोचन सिंह पठानिया मुख्य हाइड्रोग्राफर नियुक्त

  • 02 Feb 2024

वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने 1 फरवरी, 2024 को भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में कार्यभार संभाला।

  • फ्लैग ऑफिसर पठानिया नौसैन्य पोत ‘आईएनएस दर्शक’ और ‘आईएनएस संधायक’ की कमान संभाल चुके हैं।
  • पठानिया ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) मध्यस्थता के लिए डेटा संग्रह का भी कार्य किया है।
  • इसके अलावा उन्होंने सुंदरबन डेल्टा में नए चार्ट का निर्माण सहित पूरे देश और हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण किये हैं।
  • हाइड्रोग्राफी अनुप्रयुक्त विज्ञान (Applied Science) की एक शाखा है, जिसमें रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सभी सामुद्रिक गतिविधियों से संबंधित अध्ययन किया जाता है।