संजय वर्मा UPSC के सदस्य नियुक्त

  • 02 Feb 2024

भारतीय विदेश सेवा अधिकारी संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • संजय वर्मा को यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने 1 फरवरी, 2024 को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • वे स्पेन, अंडोरा, इथियोपिया, जिबूती और अफ्रीकी संघ में भारत के राजदूत रह चुके हैं।
  • यूपीएससी का नेतृत्व एक अध्यक्ष द्वारा किया जाता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं।
  • आयोग के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक होता है।
  • संघ लोक सेवा आयोग भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है।
  • संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है।