संजय कुमार जैन IRCTC के चेयरमैन एवं एमडी

  • 16 Feb 2024

संजय कुमार जैन ने 14 फरवरी, 2024 से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का पदभार संभाला।

  • संजय कुमार जैन की सीएमडी पद पर नियुक्ति को भारत सरकार (रेल मंत्रालय) ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
  • जैन का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 31 दिसंबर, 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगा।
  • गौरतलब है कि आईआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी का पद जनवरी 2021 से महेंद्र प्रताप माल के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था।
  • जैन भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 1990 बैच के अधिकारी हैं। वह इससे पहले उत्तरी रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक थे।
  • रेल मंत्रालय ने संजय कुमार जैन की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 1999 और 2019 में उन्हें रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।