भारत द्वारा IBSA कोष में 10 लाख डॉलर का योगदान

  • 21 Feb 2024

भारत ने गरीबी एवं भुखमरी उन्मूलन कोष (Poverty and Hunger Alleviation Fund) में 10 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है।

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने 20 फरवरी, 2024 को दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के निदेशक दिमा अल खातिब को इस राशि का चेक सौंपा।
  • इस निधि का उद्देश्य ऐसी अनुकरणीय और लक्ष्य आधारित परियोजनाओं की पहचान करना है, जिन्हें विकासशील देशों में मांग के आधार पर संचालित किया जा सके
  • भारत, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका (IBSA) ने 2004 में इस कोष का गठन किया था। इस कोष का संचालन 2006 में शुरू हुआ।
  • बता दें कि आईबीएसए में शामिल 3 देश भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका प्रति वर्ष कोष में 10 लाख डॉलर का योगदान देते हैं।
  • स्थापना के बाद से आईबीएसए कोष में भारत का कुल योगदान 1 करोड़ 80 लाख डॉलर से अधिक हो गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय (UNOSSC) इस कोष के प्रबंधक एवं सचिवालय के रूप में कार्य करता है।