प्रख्यात रेडियो प्रसारक अमीन सयानी का निधन

  • 21 Feb 2024

21 फरवरी, 2024 को प्रसिद्ध रेडियो प्रसारक तथा प्रसिद्ध शो ‘गीतमाला’ के उद्धघोषक अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

  • सयानी ने 1951 से 54,000 से अधिक रेडियो कार्यक्रमों और 19,000 स्पॉट या जिंगल का निर्माण और संकलन किया। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है।
  • 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • अमीन सयानी ने अपना करियर अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में शुरू किया और देश की आजादी के बाद हिंदी भाषा को महत्व दिया।
  • उन्होंने 1951 में रेडियो उद्घोषक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी।
  • सयानी का शो ‘बिनाका गीतमाला’ पहले रेडियो सीलोन (Radio Ceylon) पर ब्रॉडकास्ट होता था। बाद में गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर ब्रॉडकास्ट हुआ।
  • सयानी ने अपने कार्य से भारतीय प्रसारण के क्षेत्र में क्रांति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।