कानूनविद फली एस.नरीमन का निधन

  • 21 Feb 2024

कानूनविद और अनुभवी वकील फली एस. नरीमन का 21 फरवरी, 2024 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • फली एस. नरीमन ने 1972 -1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया।
  • आपातकाल के दौरान नरीमन ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • नरीमन को 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • वे 1999-2005 तक राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे।
  • वरिष्ठ वकील के साथ ही वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे।
  • नरीमन 1989 से 2005 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता कोर्ट के उपाध्यक्ष भी रहे।
  • वे 1995 से 1997 तक जेनेवा के कानूनविदों के अंतरराष्ट्रीय आयोग की एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।