सुधा मूर्ति राज्य सभा के लिए मनोनीत

  • 09 Mar 2024

इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है।

  • सुधा मूर्ति पेशे से इंजीनियर, समाजसेवी और लेखिका भी हैं। उन्होंने कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • सुधा को वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  • सुधा 31 दिसंबर, 2021 को इंफोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुईं।
  • राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऊपरी सदन (राज्य सभा) में 12 सदस्यों को मनोनीत किया जाता है।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 80 राज्य सभा की संरचना को निर्दिष्ट करता है।