अमिताव घोष को इरास्मस पुरस्कार 2024

  • 09 Mar 2024

प्रख्यात लेखक अमिताव घोष को जलवायु परिवर्तन पर लेखन के लिए इरास्मस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

  • अमिताव को 'अकल्पनीय की कल्पना'(Imagining the Unthinkable) विषय पर उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है।
  • अमिताव घोष को वर्ष 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • इससे पहले उनके उपन्यास 'द शैडो लाइन्स' के लिए उन्हें 1990 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2007 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में ‘द सर्किल ऑफ रीजन’, ‘द कलकत्ता क्रोमोसोम’, ‘द ग्लास पैलेस’, ‘द हंगरी टाइड’, ‘रिवर ऑफ स्मोक’ और ‘फ्लड ऑफ फायर शामिल हैं।
  • इरास्मस पुरस्कार, नीदरलैंड की एक संस्था प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन के द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन मानविकी, सामाजिक विज्ञान और कला के क्षेत्रों में काम करती है। इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।