कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केन्‍द्र

  • 09 Mar 2024

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने देश भर के किसानों को सशक्त बनाने के लिए 8 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में कृषि भवन में कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केन्द्र का उद्घाटन किया।

  • इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी सूचनाएं, सेवाएं और सुविधाएं मिलेंगी।
  • इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि की वास्तविकता के बारे में जानकारी देना और कृषि क्षेत्र में होने वाली वास्तविक चुनौतियों का पता लगाना है।
  • वास्तविक समय पर आंकड़ों की उपलब्धता और उसका विश्लेषण करने से कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और इससे कृषि क्षमता का विस्तार होगा।