भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एल. रामदास का निधन

  • 16 Mar 2024

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) लक्ष्मीनारायण रामदास का 15 मार्च, 2024 को हैदराबाद में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

  • रामदास ने दिसंबर 1990 से सितंबर 1993 तक 13वें नौसेना प्रमुख के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं।
  • उनके कार्यकाल के दौरान महिलाओं को पहली बार नौसेना में शामिल किया गया था।
  • 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी भूमिका के कारण उन्हें वीर चक्र प्रदान किया गया था।
  • परमाणु निरस्त्रीकरण के उनके प्रयासों के लिए 2004 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • रामदास, एनजीओ पाकिस्तान-इंडिया पीपल्स फोरम के भारत चैप्टर के अध्यक्ष थे।