शेफाली शरण बनीं पत्र सूचना कार्यालय की प्रधान महानिदेशक

  • 02 Apr 2024

शेफाली बी. शरण ने 1 अप्रैल, 2024 को पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

  • सुश्री शरण भारतीय सूचना सेवा के 1990 बैच की अधिकारी हैं। मनीष देसाई की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने यह पद संभाला।
  • शेफाली शरण ने वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो अधिकारी के रूप में मीडिया प्रचार कार्यभार संभाला है।
  • उन्होंने भारत के चुनाव आयोग के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है।
  • शेफाली शरण पीबीआई का नेतृत्व करने वाली पांचवीं महिला अधिकारी हैं।