त्रिपुरा का माताबारी पेड़ा और पचरा GI टैग

  • 02 Apr 2024

त्रिपुरा की 2 वस्तुओं माताबारी पेड़ा (एक डेयरी आधारित मिष्ठान्न) और पचरा (राज्य के स्वदेशी समुदायों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला हाथ से बुना हुआ कपड़ा) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है।

  • माताबारी पेड़ा त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरसुंदरी मंदिर में 'प्रसाद' के रूप में उपयोग किया जाता है। त्रिपुरसुंदरी मंदिर भारत की 51वीं शक्तिपीठ है।
  • 'रिगनाई पचरा' आदिवासी महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है।
  • 'रिगनाई पचरा' वस्त्र, जो स्वदेशी सामग्रियों का उपयोग करके कुशल कारीगरों द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किए गए पारंपरिक हाथ से बुने हुए परिधान का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • हाल ही में पूर्वोत्तर राज्य के 'रिसा', जो राज्य के स्वदेशी समुदायों द्वारा पहना जाने वाला हाथ से बुना हुआ कपड़ा है, को जीआई टैग प्राप्त हुआ था।