सोमालिया के संविधान में हुए ऐतिहासिक बदलाव

  • 02 Apr 2024

सोमालिया की संसद ने हाल ही में संविधान में ऐतिहासिक संशोधनों के लिए मतदान किया, जिसके माध्यम से संविधान में व्यापक बदलाव किये गए हैं।

  • इन बदलावों के बाद देश के राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की नियुक्ति और पद से हटाने का अधिकार होगा।
  • यह परिवर्तन दो शीर्ष शक्ति केंद्रों के बीच अधिकारों के बंटवारे के बीच जुड़े विवाद के कारण आया।
  • संवैधानिक संशोधन ने बहुदलीय प्रणाली को बढ़ावा देते हुए देश में 3 राजनीतिक दलों की उपस्थिति का मार्ग भी प्रशस्त किया है।
  • इस संशोधन से सरकारी संवैधानिक निकायों का कार्यकाल 5 वर्ष कर दिया गया है।
  • फरवरी 2024 में, स्वतंत्र संविधान समीक्षा और कार्यान्वयन आयोग ने संशोधनों का प्रस्ताव किया था, जिनमें लड़कियों के लिए परिपक्वता आयु 15 वर्ष और जिम्मेदारी ग्रहण करने की आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।