महाराष्ट्र में संविधान पार्क का उद्घाटन

  • 08 May 2024

हाल ही में, महाराष्ट्र के पहले संविधान पार्क का उद्घाटन पुणे में किया गया।

  • इस पार्क को भारतीय सेना और पुनित बालन ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • पार्क का उद्घाटन जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने किया।
  • यह संविधान पार्क संविधान के संस्थापक नेताओं के लिए एक श्रद्धांजलि है।
  • यह पार्क भारतीय संविधान के मूल्यों के प्रति एकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
  • ध्यातव्य है कि, भारत का पहला संविधान उद्यान जयपुर (राजस्थान) में स्थापित किया गया है।
  • भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया एवं 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।