यूएई परमाणु ऊर्जा उत्पादन करने वाला पहला अरब देश

  • 05 Aug 2020

1 अगस्त, 2020 को बराकाह परमाणु संयंत्र की पहली इकाई के परिचालन में आने की घोषणा के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करने वाला अरब दुनिया का पहला देश बन गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: अबू धाबी से 280 किमी दूर स्थित, इस परियोजना से देश की ऊर्जा जरूरतों का 25 प्रतिशत कवर करने की संभावना है। संयंत्र में कुल 5,600 मेगावाट क्षमता वाली चार इकाइयां शामिल होंगी।

  • संयंत्र से हर साल 21 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सकता है, जो प्रति वर्ष सड़कों से 3.2 मिलियन कारों को हटाने के बराबर है।
  • वर्तमान में, देश की लगभग सभी ऊर्जा जरूरतें गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों और सौर क्षेत्रों से पूरी होती है। नया संयंत्र तेल और गैस पर यूएई की कम निर्भर होने की योजना का हिस्सा है।
  • यूएई अरब दुनिया का पहला देश और वैश्विक स्तर पर 33वां देश है, जिसने सुरक्षित, स्वच्छ और विश्वसनीय बिजली उत्पादन के लिए परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित किया है।
  • यूएई ने 2008 में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं का खुलासा किया था।

जीके फैक्ट: यूएई दुनिया के सबसे बड़े जीवाश्म ईंधन उत्पादकों में से एक है।