गांधी-किंग एक्सचेंज एक्ट

  • 05 Aug 2020

29 जुलाई, 2020 को एक महत्वपूर्ण अमेरिकी कांग्रेस समिति द्वारा महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत को बढ़ावा देने के लिए नागरिक अधिकारों के पैरोकार जॉन लेविस द्वारा लिखित एक विधेयक पारित किया गया।

उद्देश्य: महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत को बढ़ावा देना।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी अमी बेरा द्वारा अनुमोदित, 'गांधी-किंग एक्सचेंज एक्ट' को सदन के विदेश मामलों की समिति द्वारा पारित किया गया।

  • विधेयक महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के काम और विरासत का अध्ययन करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक विनिमय पहल स्थापित करेगा।
  • विधेयक से अमेरिका के विदेश विभाग को भारत सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के शोधार्थियों हेतु मोहनदास करमचंद गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत पर केंद्रित वार्षिक शैक्षिक मंच स्थापित करने का अधिकार मिल जायेगा।
  • विधेयक अहिंसा के सिद्धांतों के आधार पर संघर्ष समाधान पर एक पेशेवर विकास प्रशिक्षण पहल विकसित करेगा और भारत में सामाजिक, पर्यावरण, और स्वास्थ्य प्राथमिकताओं हेतु एक फाउंडेशन स्थापित करेगा।
  • 2009 में, जॉन लेविस के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. किंग की भारत की तीर्थयात्रा की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत का दौरा किया था। उन्होंने इस यात्रा से प्रेरित होकर इस विधेयक को तैयार किया।
  • जॉन लेविस का 17 जुलाई, 2020 को निधन हो गया था।