राष्ट्रीय जीआईएस-सक्षम भूमि बैंक प्रणाली

  • 28 Aug 2020

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 27 अगस्त, 2020 को 'राष्ट्रीय जीआईएस-सक्षम भूमि बैंक प्रणाली' (national GIS-enabled land bank system) की शुरूआत की।

उद्देश्य: निवेशकों को औद्योगिक भूमि और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में रियलटाइम जानकारी प्राप्त करने में मदद करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: अभी छ: राज्यों के लिए परियोजना लॉन्च की गई। यह अभी केवल प्रारम्भिक अवस्था (प्रोटोटाइप) में ही है और इसे भूमि की पहचान एवं खरीद का एक प्रभावी, पारदर्शी तंत्र बनाने के लिए राज्यों से मिले इनपुट के साथ और आगे विकसित किया जाएगा।

  • यह प्रणाली औद्योगिक सूचना प्रणाली (आईआईएस) को राज्यों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के साथ एकीकृत करके विकसित की जा रही है।
  • प्रणाली में लगभग 475,000 हेक्टेयर भूमि को कवर करते हुए 31 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 3,300 से अधिक औद्योगिक पार्कों का मानचित्रण किया गया है।
  • इस प्रणाली में उपलब्ध और खाली भूखंडों, इलाके के सैटेलाइट व्यू और वहां के प्राकृतिक संसाधनों पर 'हीट मैप' (ग्राफ में डेटा को रंगो के रूप में प्रदर्शित करना) की जानकारी शामिल है।