सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ए. आर. लक्ष्मणन का निधन

  • 28 Aug 2020

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. आर. लक्ष्मणन का 27 अगस्त, 2020 को तिरुचि में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

  • न्यायमूर्ति लक्ष्मणन ने 20 दिसंबर, 2002 से 21 मार्च, 2007 तक उच्चतम न्यायालय में सेवाएं दी।
  • इससे पहले, वे मद्रास उच्च न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश और राजस्थान उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया।
  • सेवानिवृत्ति के बाद, उन्हें भारत के अठारहवें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।