ग्रेट अंडमानी जनजाति

  • 28 Aug 2020

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG), ग्रेट अंडमानी जनजाति के सदस्य कोविड -19 से संक्रमित पाये गए। यह इस क्षेत्र के लुप्तप्राय PVTGs के बीच कोविड -19 संक्रमण के पहले मामलों में से एक है।

  • अंडमान और निकोबार द्वीपों में छह अधिसूचित जनजातियाँ हैं। निकोबारियों को छोड़कर, बाकी पांच जनजातियाँ - ग्रेट अंडमानी, जारवा, सेंटीनलीज, ओन्गे और शोम्पेन को PVTG के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • ग्रेट अंडमानी, जिनकी आबादी 2012 के अध्ययन अनुसार सिर्फ 51 है, आपस में जेरू बोली बोलते हैं।
  • 75 आदिवासी समूहों को गृह मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। PVTGs 18 राज्यों और अंडमान-निकोबार द्वीपों में रहते हैं।