नीदरलैंड्स की लेखिका मारिके लुकास रिजनेवेल्ड को ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार’

  • 29 Aug 2020

26 अगस्त, 2020 को नीदरलैंड्स की लेखिका मारिके लुकास रिजनेवेल्ड (Marieke Lucas Rijneveld) को वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

  • 1991 में जन्मी रिजनेवेल्ड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखिका (Author) बन गई हैं।
  • उन्हे यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘द डिसकम्फर्ट ऑफ इवनिंग’ (The Discomfort of Evening) के लिए प्रदान किया गया। वे पुरस्कार में मिली 50,000 पाउंड की राशि को अनुवादक मिशेल हचिसन के साथ साझा करेंगी।
  • पुस्तक एक 10 वर्षीय लड़की जस पर केन्द्रित है, जो अपने भाई मैथ्यूज के साथ आइस-स्केटिंग के लिए जाने की अनुमति न मिलने से क्रोधित है।
  • यह पुरस्कार प्रति वर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक लघु कथा और उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ हो और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो।
  • वर्ष 2019 का यह पुरस्कार ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को उनके उपन्यास ‘सेलेस्टियल बॉडीज’ के लिए प्रदान किया गया था।