डॉ. अजय कुमार: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त

  • 14 May 2025

14 मई 2025 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व रक्षा सचिव और 1985 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

मुख्य तथ्य:

  • पृष्ठभूमि : डॉ. अजय कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 तक भारत के रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया।
  • ऐतिहासिक सुधार: उनके कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक सुधार हुए, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद की स्थापना (2020), अग्निवीर योजना (2022), ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड का निगमीकरण, और Innovations for Defence Excellence (iDEX) कार्यक्रम शामिल हैं।
  • महत्वपूर्ण भूमिका: डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत UPI, आधार, myGov, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसी प्रमुख पहलों के क्रियान्वयन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • शिक्षा: डॉ. कुमार ने IIT कानपुर से बी.टेक, यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से एम.एस. (अप्लाइड इकोनॉमिक्स) और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
  • नियुक्ति : उनकी नियुक्ति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के तहत संविधान के अनुच्छेद 316(1) के अंतर्गत की गई है, और उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण की तिथि से अक्टूबर 2027 (65 वर्ष की आयु) तक रहेगा। वे UPSC की पूर्व अध्यक्ष प्रीति सूदन (1983 बैच, स्वास्थ्य सचिव) का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल 2025 को समाप्त हुआ।