भारत फोरकास्ट सिस्टम

  • 26 May 2025

25 मई, 2025 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारत फोरकास्ट सिस्टम (Bharat Forecast System - BFS) का शुभारंभ किया, जिसे पांच महिला वैज्ञानिकों की टीम ने विकसित किया है। यह प्रणाली स्थानीय स्तर (पंचायत स्तर) तक 6 किमी रिज़ॉल्यूशन के साथ मौसम और वर्षा का पूर्वानुमान देने में सक्षम है।

मुख्य तथ्य:

  • मॉडल का विकास: BFS का विकास पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) द्वारा किया गया; इसे पांच महिला वैज्ञानिकों ने स्वदेशी रूप से तैयार किया।
  • उच्चतम रिज़ॉल्यूशन: यह प्रणाली 6 किमी रिज़ॉल्यूशन के साथ मौसम का पूर्वानुमान देने वाली विश्व की सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन प्रणाली है।
  • उद्देश्य: प्रणाली का उद्देश्य चरम वर्षा की घटनाओं सहित स्थानीय मौसम पूर्वानुमान को सटीक बनाना और ग्राम/पंचायत स्तर तक मौसम की जानकारी पहुंचाना है।
  • आर्थिक योगदान: IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने हाल के वर्षों में संभावित नुकसान रोककर और संभावित लाभ बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष योगदान दिया है।
  • महिला नेतृत्व: BFS का विकास पूरी तरह महिला वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किया गया, जो ‘महिला-नेतृत्व विकास’ की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।