तुर्की द्वारा काले सागर में प्राकृतिक गैस भंडार की खोज

  • 31 Aug 2020

21 अगस्त, 2020 को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने काले सागर के तट में बड़े प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की घोषणा की। खोजी गई प्राकृतिक गैस की मात्रा 320 बिलियन क्यूबिक मीटर है।

महत्वपूर्ण तथ्य: तुर्की 2023 से खोजे गए प्राकृतिक गैस का उपयोग शुरू करेगा। हालांकि यह खोज तुर्की के लिए महत्वपूर्ण है, परन्तु यह भंडार पूर्वी भूमध्य सागर में की गई खोजों की तुलना में छोटा है।

  • तुर्की अपने ऊर्जा संसाधनों के लिए ईरान, इराक और रूस, पर अत्यधिक निर्भर है। 2019 में, इन देशों से तुर्की का ऊर्जा आयात 41 बिलियन डॉलर था। इस प्रकार, तेल की खोज से इसके आयात को कम करने में मदद मिलेगी।
  • नाटो सहयोगी ग्रीस और तुर्की के बीच चल रहे तनाव के बीच यह खोज सामने आई है।
  • वर्तमान में, इन दोनों देशों के बीच बड़ा संघर्ष गैस को लेकर है। हाल ही में, तुर्की साइप्रस के उन क्षेत्रों में ड्रिलिंग पोत ‘फतिह’ से ड्रिलिंग कर रहा है, जिन पर तुर्की का कब्जा है। तुर्की के कब्जे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है।