राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा

  • 31 Aug 2020

( 29 August, 2020, , www.pib.gov.in )


29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा की।

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार की पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य (जीवनकाल) पुरस्कार के लिए नकद पुरस्कार 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है।
  • वहीं द्रोणाचार्य (नियमित) पुरस्कार तथा ध्यानचंद पुरस्कार के लिए प्रति विजेता नकद पुरस्कार 5 लाख रुपये के बजाय अब 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • खेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि की समीक्षा पिछली बार 2008 में की गई थी।