भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पद से इस्तीफा
- 22 Jul 2025
 
21 जुलाई, 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा; यह इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार हुआ।
मुख्य तथ्य:
- कारण: धनखड़ ने अपने स्वास्थ की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए पद से त्यागपत्र दिया है।
 - कार्यकाल: जगदीप धनखड़ वर्ष 2022 में उपराष्ट्रपति नियुक्त हुए थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य किया।
 - संवैधानिक पद पर रिक्ति : उनके इस्तीफे से देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर रिक्ति पैदा हो गई है और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह वर्तमान में उनकी अनुपस्थिति में राज्यसभा की अध्यक्षता कर रहे हैं, जब तक कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता।
 - तीसरे उपराष्ट्रपति : वे पद पर रहते हुए इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति हैं। उनसे पहले वी. वी. गिरि और आर. वेंकटरमन ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ दिया था। जबकि कृष्ण कांत, भारत के एकमात्र ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जिनकी मृत्यु पद पर रहते हुए हुई।
 - आगे की प्रक्रिया: संविधान के अनुच्छेद 65 व 69 के तहत देश में नया उपराष्ट्रपति नियुक्त होने तक, संबंधित प्रक्रिया एवं राष्ट्रपति द्वारा कार्य को संभाला जाएगा।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




