8वां राष्ट्रीय पोषण अभियान-2025 देहरादून में सम्पन्न

  • 17 Oct 2025

17 अक्टूबर, 2025 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह (Rashtriya Poshan Maah 2025) का समापन हुआ।

मुख्य तथ्य:

  • अवधि व उद्देश्य: 17 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित इस माह का उद्देश्य देशभर में सामुदायिक भागीदारी व व्यवहारिक परिवर्तन के माध्यम से सुपोषित भारत–स्वस्थ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना रहा। अभियान ‘मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’के अंतर्गत चलाया गया।
  • थीम: इस वर्ष की थीम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” (Swasth Nari–Sashakt Parivar) रही, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार पर बल दिया गया।
  • मुख्य विषय:
    • मोटापा नियंत्रण – चीनी, नमक और तेल की खपत घटाना
    • एक पेड़ माँ के नाम – हर घर पौधारोपण से पोषण और पर्यावरणीय संतुलन जोड़ना
    • शिशु एवं बाल आहार (IYCF) की श्रेष्ठ प्रक्रियाएँ
    • पोषण भी पढ़ाई भी – प्रारंभिक बाल्य शिक्षा के साथ पोषण
    • पुरुषों की भागीदारी व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना
  • महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ: 2018 से अब तक अभियान के अंतर्गत 140 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं। इस दौरान किशोरियों को ‘महालक्ष्मी किट’ वितरित की गई और मिशन शक्ति चैंपियनों को सम्मानित किया गया।
  • सहभागिता: स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा और आयुष मंत्रालयों के संयुक्त प्रयास से यह अभियान चलाया गया ।