अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनाव

  • 17 Oct 2025

16 अक्टूबर, 2025 को भारत के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते संघर्षों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों को शरण देता है और पड़ोसी देशों पर अपने आंतरिक असफलताओं का ठीकरा फोड़ना उसकी पुरानी नीति है।

संघर्ष की पृष्ठभूमि:

  • यह विवाद पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के अंदर सीमा-पार हवाई हमलों के बाद भड़का।
  • अफगान तालिबान ने दावा किया कि इन हमलों में 12 से अधिक नागरिक मारे गए और कई घायल हुए।
  • पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि यह हमला “अफगान भूमि से संचालित आतंकवादी हमलों” की प्रतिक्रिया में किया गया था।
  • दोनों देशों ने 15 अक्टूबर को अस्थायी युद्धविराम घोषित किया।

अफगानिस्तान से भारत के संबंध:

  • अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9–16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहे। इस दौरान भारत ने काबुल में अपनी एम्बेसी को अपग्रेड करने की घोषणा की।
  • भारत ने स्पष्ट किया कि तालिबान शासन के साथ उसके संपर्क “व्यावहारिक क्षेत्रीय सुरक्षा दृष्टि से”हैं, न कि औपचारिक मान्यता के तौर पर।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि तालिबान “भारत के लिए प्रॉक्सी युद्ध” लड़ रहा है। वहीं, पाकिस्तान सरकार अमेरिका के मध्यस्थता प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है, जबकि रूस और चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया है।