भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा पेटेंट दाखिलकर्ता देश

  • 15 Nov 2025

14 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में वार्षिक टेक फेस्ट को संबोधित करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा पेटेंट दाखिलकर्ता देश बन गया है, कुल 64,000 से अधिक पेटेंट्स में 55% से अधिक आवेदक भारतीय निवासी नवोन्मेषक हैं।

मुख्य तथ्य:

  • वैश्विक नवाचार सूचकांक: भारत की रैंक 81 से सुधरकर 38 हो गई है, जो नवोन्मेषी पारिस्थितिकी को दर्शाती है।
  • पेटेंट आँकड़े: 64 हजार से अधिक पेटेंट दायर, जिनमें 55%+ रेजिडेंट इंडियन इनोवेटर्स द्वारा।
  • वैज्ञानिक उपलब्धियाँ: चंद्रयान-3, विश्व का पहला डीएनए वैक्सीन, स्वदेशी एंटीबायोटिक्स सहित अनेक मील के पत्थर रेखांकित किए गए।
  • उद्यमिता प्रोत्साहन: परंपरागत सरकारी नौकरियों की तुलना में उद्यमिता, स्टार्टअप, स्किलिंग और अप्लाइड साइंसेज़ में अधिक अवसर; डिग्री के बिना भी फंडिंग, मेंटरशिप और कौशल-विकास पथ उपलब्ध।