गैलेक्सी मेंढक: फोटो पर्यटन से संभावित मृत्यु

  • 03 Jan 2026

2 जनवरी, 2026 को प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि सात गैलेक्सी मेंढकों (Melanobatrachus indicus) का समूह उनके आवास पर कई फोटोग्राफरों के उतरने के बाद गायब हो गया और सभी की संभावित मृत्यु हो गई।

मुख्य तथ्य:

  • प्रजाति विवरण: गैलेक्सी मेंढक (2–3 सेमी) दुनिया के सबसे दुर्लभ और चमकदार उभयचरों में से है; इसकी काली त्वचा पर नीले धब्बे और नारंगी धारियाँ तारों और सुपरनोवा जैसी प्रतीत होती हैं।
  • वितरण: यह दक्षिणी पश्चिमी घाट (केरल और तमिलनाडु) के 1,000–1,500 मीटर ऊँचाई वाले गीले सदाबहार वनों में पाया जाता है; 1878 में खोजा गया, 1928 में पुनः देखा गया और 1997 में फिर से दर्ज हुआ।
  • IUCN स्थिति: इसे Endangered (B1ab(iii)) श्रेणी में रखा गया है; घटना सीमा 5,000 वर्ग किमी से कम है और आवास गंभीर रूप से खंडित है।
  • फोटो पर्यटन का खतरा: अध्ययन में पाया गया कि फोटोग्राफरों की गड़बड़ी से भोजन और प्रजनन सफलता बाधित हुई, जिससे दुर्लभ प्रजाति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।
  • संरक्षण: लगभग 90% ज्ञात वितरण संरक्षित क्षेत्रों में है; इसे केरल के माथिकेट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रमुख प्रजाति के रूप में प्रस्तावित किया गया है।
  • गैलेक्सी मेंढक (Melanobatrachus indicus) : यह माइक्रोहिलिडे परिवार का सदस्य है और मेलानोबैट्राचिनी उपपरिवार की एकमात्र प्रजाति है, जो इसे विकासवादी रूप से विशिष्ट बनाती है।