NHAI ने बनाए चार गिनीज विश्व रिकॉर्ड
- 12 Jan 2026
हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH-544G पर निर्माणाधीन बेंगलुरु-कडपा-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे पर चार गिनीज विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए।
मुख्य तथ्य:
- प्रथम दो रिकॉर्ड: 6 जनवरी 2026 को, NHAI ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी के निकट दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
- पहला रिकॉर्ड था, बिटुमिनस कंक्रीट की सबसे लंबी सतत बिछाई, जिसमें 28.89 लेन किलोमीटर अथवा 3-लेन चौड़ी 9.63 किलोमीटर लंबी सड़क खंड को 24 घंटे के भीतर पूरा किया गया।
- दूसरा रिकॉर्ड बना, 24 घंटे में सर्वाधिक मात्रा, अर्थात् 10,655 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट की सतत बिछाई के लिए।
- द्वितीय दो रिकॉर्ड: 11 जनवरी 2026 को दो अतिरिक्त गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए।
- इनमें शामिल हैं- 57,500 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट की सतत बिछाई, तथा 156 लेन किलोमीटर (अर्थात् 3-लेन चौड़ी 52 किलोमीटर लंबी सड़क खंड) की सतत पक्कीकरण का रिकॉर्ड।
- तकनीकी उपलब्धि: राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 70 टिपर्स, 5 हॉट मिक्स प्लांट, 1 पेवर और 17 रोलर्स का उपयोग; IIT बॉम्बे और OEMs की गुणवत्ता निगरानी।
- गलियारा विशेषताएँ: 343 किमी लंबा 6-लेन एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग, जिसमें 17 इंटरचेंज, 10 वे-साइड सुविधाएँ, 5.3 किमी सुरंग और 21 किमी वन क्षेत्र शामिल।
- लाभ: यात्रा दूरी 635 से 535 किमी और समय 12 से 8 घंटे तक कम होगा; रायलसीमा, कोपार्थी औद्योगिक नोड और आंध्र के तटीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
- बिटुमिनस कंक्रीट पेविंग: बिटुमिनस कंक्रीट (अस्फाल्ट कंक्रीट) राजमार्ग निर्माण की प्रमुख सामग्री है, जिसमें गर्म बिटुमेन में एग्रीगेट्स मिलाकर सतह तैयार की जाती है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



