भारत बना 'महिलाओं की स्थिति पर आयोग' का सदस्य

  • 15 Sep 2020

सितंबर 2020 में भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के निकाय, 'महिलाओं की स्थिति पर आयोग' (Commission on Status of Women- CSW) के सदस्य के रूप में चुना गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत, अफगानिस्तान और चीन ने महिला आयोग की स्थिति के आयोग के लिए चुनाव में हिस्सा लिया था। जिसमें भारत और अफगानिस्तान ने ECOSOC के 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की। जबकि चीन आधे से अधिक का समर्थन हासिल करने में विफल रहा।

  • भारत 2021 से 2025 तक चार वर्षों के लिए इस प्रतिष्ठित निकाय का सदस्य रहेगा।
  • 'महिलाओं की स्थिति पर आयोग’ प्रमुख वैश्विक अंतर सरकारी निकाय है, जो विशेष रूप से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। इसे 21 जून, 1946 के ECOSOC संकल्प 11 (II) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देता है, दुनिया भर में महिलाओं के जीवन की वास्तविकता को उजागर करता है और लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर वैश्विक मानकों को आकार देने में मदद करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र के 45 सदस्य देश इस आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।