भारतीय संस्कृति के उद्भव और विकास के अध्ययन हेतु समिति

  • 15 Sep 2020

( 14 September, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 14 सितंबर, 2020 को संसद को सूचित किया कि सरकार ने आज से 12,000 साल पहले भारतीय संस्कृति के उद्भव और विकास तथा दुनिया की अन्य संस्कृतियों के साथ इसके समन्वय का समग्र अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित की है।

  • 16 सदस्यीय समिति में भारतीय पुरातत्व सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व संयुक्त महानिदेशक के. एन. दीक्षित समेत अन्य शामिल हैं।