केरल में ऑर्किड की नई प्रजाति की खोज

  • 02 Feb 2026

हाल ही में शोधकर्ताओं ने केरल के इडुक्की ज़िले में ऑर्किड की एक नई प्रजाति की खोज की घोषणा की, जिसने पश्चिमी घाट की असाधारण जैव-विविधता और उसके पारिस्थितिक महत्व को पुनः रेखांकित किया।

मुख्य बिंदु

  • खोज-स्थल: यह ऑर्किड इडुक्की ज़िले के कंथल्लूर-मरायूर क्षेत्र में पाया गया, जो पश्चिमी घाट की दक्षिणी पर्वतमालाओं में स्थित है।
  • वैज्ञानिक वर्गीकरण: यह प्रजाति डिप्लोज़ेंट्रम (Diplozentrum) वंश से संबंधित है, जो पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग में स्थानिक है। इसका वैज्ञानिक नाम डिप्लोज़ेंट्रम पेपिलोसम (Diplozentrum papillosum) रखा गया है।
  • विशिष्ट आवास: यह ऑर्किड चट्टानों और वृक्षों की शाखाओं पर उगता है। इसकी मज़बूत जड़ें इसे प्राकृतिक आवास में तेज़ हवाओं का सामना करने में सक्षम बनाती हैं।
  • विशिष्ट पुष्पीय लक्षण: इसमें बिना शाखाओं वाले पुष्प गुच्छे, गुलाबी और सफेद सुगंधित फूल तथा विशिष्ट आकार की पंखुड़ियाँ होती हैं, जो इसे अन्य डिप्लोज़ेंट्रम प्रजातियों से अलग बनाती हैं।
  • पारिस्थितिक महत्व: यह खोज पश्चिमी घाट की पारिस्थितिक समृद्धि और स्थानिक पौध विविधता को उजागर करती है। पश्चिमी घाट एक वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट है।