उभरते क्षेत्रों के वित्तपोषण हेतु समर्पित उत्कृष्टता केंद्र

  • 02 Feb 2026

31 जनवरी, 2026 को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उभरते क्षेत्रों के वित्तपोषण हेतु ‘चक्र’ (CHAKRA) नामक उत्कृष्टता केंद्र (CoE) की स्थापना की घोषणा की।

  • इसका उद्देश्य भारत के आर्थिक विकास के लिए महत्त्वपूर्ण उभरते क्षेत्रों (Sunrise Sectors) को वित्तीय सहयोग प्रदान करना है।

मुख्य बिंदु

  • चक्र (CHAKRA) को एक ज्ञान-आधारित, विशेषीकृत मंच के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो SBI की क्षमता को उभरते उद्योगों का आकलन और वित्तपोषण करने में मज़बूत करेगा।
  • यह केंद्र अगली पीढ़ी, प्रौद्योगिकी-आधारित और धारणीयता-उन्मुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो भारत की दीर्घकालिक विकास और नवाचार प्राथमिकताओं से जुड़ा है।
  • क्षेत्रीय विशेषज्ञता और संरचित अंतर्दृष्टि के माध्यम से चक्र का लक्ष्य है- ऋण जोखिम को कम करना, परियोजना मूल्यांकन को बेहतर बनाना और सूचित वित्तीय निर्णय सक्षम करना
  • यह पहल SBI की नवाचार, हरित विकास और भविष्य-उन्मुख उद्यमों को समर्थन देने की रणनीतिक दिशा को रेखांकित करती है, जिससे राष्ट्र-निर्माण और आर्थिक रूपांतरण में इसकी भूमिका सुदृढ़ होती है।