तीनों सेनाओं के लिए फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स का तृतीय संस्करण

  • 02 Feb 2026

2 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में त्रि-सेवा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स (Tri-Services Future Warfare Course) का तृतीय संस्करण प्रारंभ हुआ। यह 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

  • यह अधिकारियों को आधुनिक और भावी युद्ध की जटिलताओं के लिए तैयार करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • यह कोर्स एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Joint Warfare Studies) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
  • इसमें उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा युद्ध संचालन में हो रहे परिवर्तनों तथा सैन्य अभियानों के क्षेत्र-विशेष विकासों पर केंद्रित उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल है।
  • प्रमुख घटकों में गहन चर्चाएँ, नई प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक प्रदर्शन और रक्षा क्षमताओं से जुड़े रणनीतिक संस्थानों का दौरा शामिल है।
  • प्रतिभागियों में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारी शामिल हैं; इसके अतिरिक्त रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि, जिनमें स्टार्टअप, एमएसएमई, रक्षा सार्वजनिक उपक्रम तथा निजी क्षेत्र की कंपनियां सम्मिलित हैं, भी भाग ले रहे हैं।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य है, सशस्त्र बलों की परिचालन प्राथमिकताओं को स्वदेशी रक्षा उद्योग क्षमताओं के साथ संरेखित करना और भावी युद्ध पर खुली चर्चा को प्रोत्साहित करना।