ग्लोबल साइबरपीस समिट 2026

  • 10 Feb 2026

8-9 फरवरी, 2026 के दौरान नई दिल्ली स्थित यूनाइटेड सर्विसेज़ इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) में ग्लोबल साइबरपीस समिट 2026 का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विश्वास, सुरक्षा और साइबर प्रत्यास्थता को सुदृढ़ करना था।

मुख्य बिंदु

  • दो दिवसीय इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, रक्षा कर्मियों, प्रौद्योगिकी मंचों, शिक्षाजगत, नागरिक समाज और आम नागरिकों ने डिजिटल सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने हेतु भाग लिया।
  • चर्चाओं में रेखांकित किया गया कि साइबर सुरक्षा सरकारों, संस्थानों, उद्योग तथा सामान्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की साझा जिम्मेदारी है।
  • सम्मेलन के पहले दिन साइबर प्रत्यास्थता को जन-केंद्रित विषय के रूप में परिभाषित करते हुए शासन, व्यापार और दैनिक जीवन में बढ़ते डिजिटल फुटप्रिंट पर प्रकाश डाला गया।
  • ग्लोबल साइबरपीस समिट फ्रेमवर्क को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया तथा मैलवेयर विश्लेषण, महत्वपूर्ण अवसंरचना संरक्षण और औद्योगिक नियंत्रण प्रणालियों पर तकनीकी सत्र आयोजित हुए।