भारत-ग्रीस के मध्य रक्षा सहयोग समझौता

  • 10 Feb 2026

9 फरवरी, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ग्रीस के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री निकोलाओस‑जॉर्जियोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की पुनः पुष्टि की गई।

मुख्य बिंदु

  • संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर: दोनों रक्षा मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और भारत तथा ग्रीस के बीच सहयोग का विस्तार करने हेतु संयुक्त घोषणा‑पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 5 वर्षीय रोडमैप: यह घोषणा भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को ग्रीस के ‘एजेंडा 2030’ के तहत रक्षा सुधारों के साथ जोड़ते हुए 5 वर्षीय रोडमैप की शुरुआत को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देना है।
  • सैन्य सहयोग योजना: दोनों पक्षों ने वर्ष 2026 के लिए द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना का आदान-प्रदान किया, जिसमें भविष्य की सैन्य सहभागिताओं और सशस्त्र बलों के बीच सहयोग की रूपरेखा निर्धारित की गई है।
  • रणनीतिक संवाद: चर्चाओं में क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा चुनौतियाँ और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की गहराई पर विचार किया गया।
  • समुद्री सहयोग पर ध्यान: मंत्रियों ने समुद्री मुद्दों पर समान दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जो प्राचीन समुद्री परंपराओं वाले दोनों देशों के साझा हितों को दर्शाता है।
  • समन्वय अधिकारी की नियुक्ति: ग्रीस ने गुरुग्राम स्थित ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूज़न सेंटर - इंडियन ओशन रीजन’ में एक अंतरराष्ट्रीय ‘समन्वय अधिकारी’ (Liaison Officer) नियुक्त करने की घोषणा की, जिससे समुद्री समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।