नर्गिस मोहम्मदी

  • 10 Feb 2026

8 फरवरी, 2026 को ईरानी कार्यकर्ता और 2023 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नर्गिस मोहम्मदी को 7 वर्ष 6 महीने के नए कारावास दंड की सजा सुनाई गई।

  • सज़ा का विवरण: इसमें “राष्ट्रीय सुरक्षा के विरुद्ध सभा एवं साठगांठ” के आरोप में 6 वर्ष तथा “सरकार के विरुद्ध प्रचार” के आरोप में 1.5 वर्ष का कारावास शामिल है।
  • अतिरिक्त दंड: अतिरिक्त दंड के रूप में खुस्फ (Khusf) में दो वर्ष का आंतरिक निर्वासन तथा दो वर्ष का विदेश यात्रा प्रतिबंध भी लगाया गया है।
  • महिला अधिकारों की पैरोकार: महिलाओं के अधिकारों और मृत्युदंड के विरोध में लंबे समय से सक्रिय मोहम्मदी को अपने तीन दशक के आंदोलनकारी जीवन के दौरान बार-बार कारावास का सामना करना पड़ा है।
  • गिरफ़्तारी का कारण: उन्हें 12 दिसंबर, 2025 को वकील ख़ोसरो अलीकोर्दी की संदिग्ध मृत्यु की आलोचना करने और मशहद में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कथित तौर पर सरकार विरोधी नारे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के बाद गिरफ़्तार किया गया था।