भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC)

  • 10 Feb 2026

9 फरवरी, 2026 को भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने देशभर में दवा सुरक्षा, गुणवत्ता आश्वासन और क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के लिए गोवा स्टेट फार्मेसी काउंसिल (GSPC), भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) तथा HLL इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (HITES) के साथ समझौता ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

  • समझौते का उद्देश्य: फार्माकोविजिलेंस प्रणाली को मजबूत करना, दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना, फार्मासिस्टों की दक्षताओं में सुधार करना और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता व रोगी सुरक्षा को बढ़ाना।
  • GSPC के साथ MoU: इसके तहत भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) भारत के फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम में प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (ADR) रिपोर्टिंग में सुधार पर ध्यान देगा तथा फार्मासिस्टों के बीच ‘नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया’ के प्रसार पर बल देगा।
  • प्रशिक्षण और जागरूकता: यह सहयोग दवा सुरक्षा जागरूकता और फार्माकोपियल मानकों को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं तथा सतत व्यावसायिक शिक्षा गतिविधियों को समर्थन प्रदान करेगा।